
रिपोर्ट: अभिषेक भारती, तेघड़ा। तेघड़ा भाजपा नगर मंडल अंतर्गत दनियालपुर गौडा-3 शक्ति केंद्र संख्या-1 ,और शक्ति केन्द्र संख्या 2 के विभिन्न बुथों पर प्रधानमंत्री मोदी के “पत्रक” वितरण का कार्यक्रम किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दीपक राय ने किया।
कार्यक्रम में शामिल होते हुये किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कृष्ण नंदन सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री के पत्र हर घर जाकर पत्रक वितरण के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र , सुधीर कुमार सिंह, महामंत्री पंकज सिह, महामंत्री पवन ठाकुर , मंत्री नीलू प्रसाद , ,बुथ अध्यक्ष गोपाल पोद्दार, सुरेश शर्मा , दिलीप पोद्दार , संजीव कुमार बंसन्त, आई टी सेल के मंडल संयोजक अजीत झा , युवा मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह आदि मौजूद थे।