वाणीश्री न्यूज़, जन्दाहा। जंदाहा थाना में पदस्थापित महिला दरोगा पूजा कुमारी की असामयिक निधन हो गई। वर्ष 2018 बैच की दरोगा थी पूजा कुमारी। बीते 1 वर्ष पूर्व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक के पद पर जंदाहा थाना में की गई थी पदस्थापित। प्रशिक्षण अवधि पूरा होने के पश्चात बीते 1 माह पूर्व ही उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय वैशाली द्वारा जंदाहा थाना में अवर निरीक्षक के पद पर डीओ किया गया था। बताया जाता है कि दरोगा पूजा कुमारी गर्भावस्था में थी।
शनिवार की रात अचानक तबीयत खराब होने पर जंदाहा थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें जंदाहा के एक नर्सिंग होम मैं इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति बिगड़ते देख उन्हें बेहतर इलाज हेतु आनन-फानन में जंदाहा थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा पीएमसीएच पटना ले जाया गया। जहां रविवार की प्रातः उनकी निधन हो गई। उनकी निधन की सूचना मिलते ही जंदाहा थाना पुलिस परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों के बीच मातमी सन्नाटा छा गया है। जंदाहा थाना पुलिस परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकुशलता एवं व्यवहार कुशलता को याद करते हुए उनके असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
बताया जाता है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रहने वाले उनके माता-पिता एवं पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के रहने वाले उनके पति सहित दोनों परिवार दिल्ली में ही रहते हैं। पूजा कुमारी की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी। जंदाहा थाना में पदस्थापित होने के पश्चात वह बाजार के एक निजी मकान में किराए पर अकेली रहती थी। जहां वर्तमान में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे उनके पति आया जाया करते थे। वाणीश्री न्यूज़ परिवार भगवान से इस दुख की घड़ी में इनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।