वाणीश्री न्यूज़, प्रयागराज: सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है। गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने वालों के घर पर बुलडोजर चल रहा है। प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे बंद हो चुके हैं। सपा बसपा कांग्रेस ने सत्ता के दौरान गरीबों को सिर्फ छलने का काम किया। भाजपा ने गरीबों को पक्की छत, शौचालय गैस, बिजली, आयुष्मान कार्ड,मुफ्त अनाज देकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने का काम किया है। यह बातें भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में विधायक सूर्यभान सिंह के संयोजन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोग स्वयं अपने आप में व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं जिनकी समाज में प्रतिष्ठा है और उन्हें चाहने वाले अनगिनत हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों के माध्यम से पार्टी के विचार, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के 6.50 करोड़ लोगों को किसी न किसी रूप में मिला है। उन्होंने कहां उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बन रहा है।प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे माफिया दंगाई या तो जेल में है और कुछ ऊपर चले गये। उन्होंने सपा बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला कहा अखिलेश यादव जब अपने पिता, चाचा और भाई का नही हुआ तो वह उत्तर प्रदेश का कहां हो पायेगा। कांग्रेस मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि उनकों पब्लिक ने पप्पू घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा प्रियंका गांधी का भी चमत्कार नही दिख रहा है।उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैट को भी आड़े हाथों लिया कहा यह नकली और दलालों को संरक्षण देने वाले किसान है जिनके पास सैकड़ों करोड़ की संपत्ति है। असली किसान खेतों में है और सरकार के किसान बिल से खुश है। भाजपा सरकार किसान हितेषी हैं।योगी सरकार ने किसानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया है। सात सालों में केन्द्र की मोदी व साढ़े चार सालों में यूपी की योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा पाया।उन्होंने प्रबुद्धजनों से दिल खोलकर भाजपा का समर्थन करने को कहा। भाजपा गरीबों व भारत माता के सेवा की राजनीति करती है। भारत माता को डायन कहने वाले जेल की सलाखों के पीछे है।
उन्होंने कहा राम मन्दिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने , तीन तलाक़ जैसे कानून से राष्ट्रवाद मजबूत हुआ है। शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने आये हुए प्रबुद्धजनों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने सरकार व अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा जितना विकास पिछले दस सालों में नही हुआ उससे कई गुना ज्यादा विकास यूपी की योगी सरकार ने साढ़े चार साल में करके दिखाया है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि शंकर गिरि का स्मृति चिन्ह देकर विधायक सूर्यभान सिंह ने स्वागत किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि डाॅ प्रीति प्रकाश जिला उपाध्यक्ष के संचालन में सम्मेलन को सुलतानपुर विधानसभा प्रभारी रवीन्द्र सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीन कुमार अग्रवाल व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जिला सह संयोजक डाॅ अनुराग पांडे ने संबोधित किया।
इस मौके पर डाॅ राधेश्याम सिंह प्राचार्य के.एन.आई , डा.बीबी सिंह, डा.पीके पांडे अस्थि रोग विशेषज्ञ, डा.सुशील सिंह, डा.संतोष पांडे, डा.आर.आर. मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणाशंकर द्विवेदी, तारकेश्वर सिंह एड., जिला महामंत्री संदीप सिंह व विजय त्रिपाठी, सुनील वर्मा, कुंवर साहब सिंह, आनन्द प्रकाश चौबे एड., जयंत सिंह एड. भावना सिंह, आशीष सिंह रानू, भाजपा नेता रूपेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, दिनेश चौरसिया, अनिल बरनवाल, रामेन्द्र प्रताप सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा, वेद प्रकाश उपाध्याय चैम्पियन, वेद प्रकाश सिंह, अशोक यादव, मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल, सुभाष वर्मा, इन्द्रदेव मिश्रा, एलके दूबे, विनोद कुमार पांडेय, सभासद अरूण कुमार सिंह, जंग बहादुर सिंह, मंगरू प्रजापति, आत्मजीत सिंह टीटू, विनोद मिश्रा, रमेश मिश्रा, कमला सिंह, कोकिला तिवारी, लक्ष्मी सिंह, सुशीला सोनी, राज कुमार सोनी, सौरभ पाण्डेय, मनीष सिंह, प्रीति शर्मा, आकांक्षा गौड़, मोहित साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।