वाणीश्री न्यूज़, हाजीपुर(वैशाली)  बोधिसत्त्व बाबा साहब डा. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा 1955 ई0 में स्थापित ‘दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया’ बिहार शाखा द्वारा बुलायी गयी आम सभा की बैठक कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए पटना में सम्पन्न हुआ। सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर बुद्ध वंदना से की गई।  सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा कि विश्व आपदा में भी भारत ने तथागत बुद्ध के मार्ग पर चलते हुए शांति भाईचारा पूर्ण वातावरण बनाये रखा।

उक्त अवसर पर सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिसमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष-श्रीनाथ सिंह बौद्ध, .महासचिव-अखिलेश कुमार,  कोषाध्यक्ष: श्री मुकेश कुमार,उपाध्यक्ष-अजीत कुमार सिंह ‘ललन’, बिहार प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मानवाधिकार टुडे के संपादक, वैशाली निवासी डॉ शशि भूषण कुमार को बनाया गया। डॉ. शशि ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष व सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मानवतावादी संस्था “दी बौद्धिस्ट सोसाईटी ऑफ इंडिया”  का सदस्य बनने पर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। डॉ. अम्बेडकर ने भारत के मानवतावादी संविधान के निर्माण में अति महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का जनक या पिता कहा जाता है।

डॉ. अम्बेडकर ने धर्म के मानवतावादी दृष्टिकोण का प्रतिपादन किया है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। राज्य कार्यकारिणी में इनके अलावा  2 उपाध्यक्ष,5 सचिव एवं 9 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस प्रकार प्रदेश कमिटी में कुल 21सदस्य बने। प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्रीय कार्यकारिणी के लिए दो नामों-लालजी प्रसाद सिंह और विनोद चौधरी के नाम की अनुशंसा भेजने की घोषणा  की।

मानवाधिकार टुडे के संपादकीय प्रभाग में कार्यरत वरीय विशेष संवाददाता श्री अमित कुमार ‘विश्वास’, व्यावसायिक संवाददाता श्री प्रिंस कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, प्रिया सिंह, नवीन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा, सत्य नारायण चतुर्वेदी, मुस्ताक कादरी, देवचन्द्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित, डॉ. अरुण कुमार निराला, मेदनी कुमार मेनन,बबिता सिंह, वीणा द्विवेदी, अलका श्री, संजय मंडल,पिंकी कुमारी, सुष्मिता वर्मा,रेणु शर्मा,रंजू देवी,अरुण कुमार, ज्योति भूषण, प्रशांत राजपूत, नसीब रब्बानी, कृष्ण किशोर कमल,आलोक कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, पुरषोत्तम कुमार सहित अनेक बुद्धजीवियों ने  डॉ. शशि को बधाई दिया है।

 

Google search engine
Previous articleनहीं रहे मोतीपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
Next article20 जिलों में हो रहा जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन सर्वे का काम काफी अच्छी प्रगति