कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है : लखेन्द्र पासवान

कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता के बदौलत ही बीजेपी देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है ।यह भी सही है कि किसी संस्था या पार्टी की सदस्यता ले लेने से ही संगठन मजबूत नहीं हो सकता समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं से संगठन सशक्त बनता है। उक्त बातें भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने पातेपुर के जयमुरत राय डिग्री कालेज के प्रांगण में पश्चिमी मंडल एवं उत्तरी मंडल के कार्य समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

पीएम मोदी के दिए मंत्र को दोहराते हुए विधायक ने कहा की पीएम ने भी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यकर्ताओं को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए कार्यकर्ताओं के सुझाव को सरकार तक पहुंचाई जाए इस सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिए हैं। सरकार की योजनाएं आम जनता तक ज्यादा से ज्यादा कैसे पहुंचे इस पर विशेष फोकस करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की ही है।

बैठक में बुथ स्तर पर पार्टी को और ही मजबुत करने सदस्यता अभियान चलाने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय साह ने किया जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी अजबलाल साह ने किया।

बैठक में अशोक साह, चंदरदीप पासवान, इंद्रजीत सिंह, नरेश राय, पप्पू कुशवाहा, पिंटु पासवान, रीता देवी राम, मोहम्मद असगर अली, मनोज पासवान,राजु राय, लालबाबु सिंह, अमोद कुमार चौरसिया, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Google search engine
Previous articleलोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने सहकारी नेता स्वर्गीय शिवनारायण मिश्र को दी श्रद्धांजलि
Next articleजयसिंहपुर में सपाइयों ने न‍िकाली रैली, भाजपा सरकार के व‍िरोध में युवाओं ने बुलंद की आवाज