वाणी श्री न्यूज़, भगवानपुर। प्रखंड के सराय बाजार के जगदम्बा स्थान परिसर मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती संस्थान के तत्वाधान मे योगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सराय बाजार के अकबर मलाही पंचायत के लोग शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता ने कहा की योगा हर व्यक्ति को रोज करनी चाहिए। योगा से शरीर स्वस्थ के साथ साथ रोग से लड़ने कि क्षमता बढ़ती है।

इस मौके पर भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता, भाजपा के जिला मंत्री पंकज यादव, उप सरपंच पंकज कुमार गुप्ता, मुखिया अरुण पासवान, सरपंच राजीव कुमार, रत्नेश कुमार गुड्डू, वार्ड सदस्य शिव प्रसाद शर्मा, चंदन मिश्रा, पवन झा, पप्पू राम, हरेंद्र साह, धर्मवीर कुमार, सोनू देवी, राजो देवी, पंच रानी देवी, राजू कुमार, बादल आनंद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Google search engine
Previous articleकमाल है…कश्मीरी सेब व थाई अमरुदों के बाग सुल्तानपुर में
Next articleचकसिकंदर कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत केंद्र संख्या 20 चक जैनब पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस