
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बाढ़ से होने वाली क्षति से निपटने के लिए बाढ़ पूर्व तैयारी की जानकारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया।इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज ने किया।
इस अवसर पर बैठक में जिला विकास पदाधिकारी-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी राकेश कुमार, बिदुपुर अंचल अधिकारी करिश्मा कुमारी, सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण विभाग, कनीय अभियंता, बाढ़ नियंत्रण विभाग, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बिदुपुर, पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित हुए।
बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण आवश्यक निर्देश भी दिये गए। दिए गए निर्देशों में नाव की संख्या का आकलन, पशु और आमजन के लिए अलग अलग शरणस्थली इत्यादि। बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर नियंत्रण कक्ष के संचालन को लेकर भी निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्या के संदर्भ में भी बताया गया एवं उनके निदान पर चर्चा किए गए ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं हो।