
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। भारतीय जनता पार्टी राघोपुर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन कैलाश सिंह विवाह भवन चकमसूद बिदुपुर में आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा वैशाली दक्षिणी के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा एवं संचालन बिदुपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमाकांत गिरी द्वारा किया गया।
इस बैठक में विधानसभा बूथ ट्रेनर अनुराग पाठक ने सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक-एक बिंदुओं पर बारीकी से लैपटॉप के माध्यम से बूथ की जीतने की जानकारी दी।
इस बैठक में शामिल होने वालों में राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार, निवर्तमान वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी संजय सहाय, विधानसभा प्रभारी रविंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक हरेंद्र दास, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा सिंह, अरुण कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, पंकज कुमार पंकज, त्र्यंबक गोपाल, नवीन कुमार राम, भारतेंदु ऋतुराज, शत्रुघ्न साह गोंड, अमरेश कुशवाहा, राधेश्याम तिवारी, राघोपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिव शंकर यादव, ललन प्रसाद सिंह, किरण गुप्ता, टिंकज कुमार सिंह, आनंदी सिंह कुशवाहा, कौशल किशोर, मुकेश चौरसिया, संजय सिंह, रंजीत प्रसाद यादव, विकास कुमार सिंह, मंजू कुमारी यादव, बृजमोहन कुमार, राहुल कुमार निराला, राजीव चौरसिया,प्रमोद कुमार यादव, नागेंद्र कुमार महतो, कामेश चौरसिया, राजेश प्रसाद, दीपक कुमार पासवान, गुरु प्रसाद, राहुल ठाकुर, गोरखनाथ साह, बनवारी चौधरी, सुबोध कुमार साह, दिनेश पासवान,परमानंद सिंह, इत्यादी शामिल हुए ।