
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत रामदौली स्थित शिव सागर विद्या मंदिर हाई स्कूल परिसर में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 128 राघोपुर सह अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर रामबाबू बैठा, प्रखंड प्रमुख फूलकुमारी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिदुपुर कुमार मनीष भारद्वाज एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर सर्वप्रथम प्रमुख फूलकुमारी देवी और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। जिसके बाद शिव सागर विद्या मंदिर के दशम और नवम वर्ग की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से स्वागत किया गया। साथ हीं साथ मतदाता जागरूकता पर तैयार गीत आओ मतदान करें की प्रस्तुति की गई। इस गीत के माध्यम से मतदान करने को प्रेरित किया गया। जिलापदाधिकारी ने इन बच्चों का भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि ये सभी प्रतिभावान है कामना है कि प्रदेश और देश में इनका नाम हो।
मौके पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 22 साल के बाद यह मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हुआ है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में यह कार्यक्रम बेहतर हुआ। इस तरह के कठिन कार्य को केवल बिहारी ही बेहतर कर सकते है। इस पर हम सबों को गर्व है। इस कार्य को संपन्न करने में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ हीं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का भी अच्छा सहयोग रहा है।
दो अगस्त से दावा आपत्ति का कार्य आरंभ हो चुका है एक भी अयोग्य व्यक्ति का नाम न रहे और एक भी योग्य छूटे नहीं इस पर विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि जिनका भी उम्र एक अक्टूबर 2025 तक अठारह वर्ष हो जाएगा ऐसे लोग भी फार्म भरकर घोषणा पत्र के साथ अपना नाम जोरवा ले।
इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाले उपस्थित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज द्वारा किया गया। मौके पर सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी शालिनी कुमारी, डीएसओ अनु कुमारी, बीपीआरओ अभिषेक पाठक, मुखिया सुनील कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक उर्फ बिट्टू कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रमाकांत गिरी, उपाध्यक्ष भाजपा बिदुपुर पश्चिमी नलिनी भारद्वाज, टीकज कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार निराला, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, दिलीप कुमार, धर्मवीर ठाकुर, संजीव कुमार, हरेश सिंह समेत दर्जनों बीएलओ एवं स्थानीय जनसमुदाय मौजूद थे।