
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल और पश्चिम मंडल द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा संत कबीर महंत रामदयाल दास महाविद्यालय से गांधी चौक बिदुपुर बाजार तक निकल गया। इस यात्रा की नेतृत्व पश्चिम मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी के द्वारा किया गया। झमाझम बारिश में कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लिए गगन भेदी राष्ट्रभक्ति नारों के साथ पूरे जोश और उमंग के साथ संत कबीर महान रामदयाल दास महाविद्यालय से निकले और बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचे।
इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिन्द जय भारत, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, वीर भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, अक्षयबट राय, ललित नारायण सिंह, बुद्धन पासवान, बैकुंठ शुक्ल इत्यादि स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के वीर सपूतों को अमर रहे के नारे गूंजते रहे जिससे वातावरण पूर्णतः देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा कि आज मूसलाधार बारिश होने के बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला है। देश के लाखों नौजवानों ने अपनी कुर्बानियां देकर हम सबको आजादी दिलाई है इसलिए हम सबों को इस तिरंगा के मांन सम्मान को हमेशा ऊंचा बना कर रखना है। इस मौके पर सरोज कुमार ने कहा कि हमलोगों का कार्यक्रम 251 फीट लंबा झंडा लेकर यात्रा करना था लेकिन अत्यधिक बारिश के कारण यह नही हो सका लेकिन बिदुपुर के कर्मठ कार्यकर्ता और राष्ट्र प्रेमी आमजनमानस इस बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा को सफल बनायें है।
मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह, रितेश कुमार सिंह, पंकज कुमार पंकज, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज, टिंकज कुमार, नवीन कुमार राम, शत्रुघ्न साह गोंड, कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार सिंह एवं संगम कुमार साह, संजय सिंह, रंजीत प्रसाद यादव, राहुल कुमार निराला, अमित कुमार बबलू, गुरु प्रसाद, शंकर भगत, विद्याभूषण सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।