
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने महनार प्रखंड के महंत हरगोविंद दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डेढपुरा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। विधालय की छात्राओं द्वारा स्थानीय भाषा में स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई व स्काउट-गाइड की बच्चीयों द्वारा स्वागत/जिम्नास्टिक (पिरामिड) का प्रदर्शन किया गया।
जिलाधिकारी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताई। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य के बारे में सभी को विस्तार से बताया गया और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार को स्थापित करने के लिए दिये जा रहे राशि का उपयोग स्वरोजगार हेतु ही करने की अपील की उन्होंने बताया कि दिनांक 26.09.2025 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना के तहत ₹10000 की राशि आवेदक महिलाओं के खाते में अंतरित की जाएगी।
इससे महिलाएं अपनी पसंद का रोजगार कर पाएगी। उनके रोजगार वृद्धि को देखते हुए आगे उन्हें 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है। जीविका के द्वारा महिलाएं सशक्त हो रही है। घर से बाहर निकल कर अपनी पहचान बना रही है। सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाई जा रही है जिसका लाभ सभी महिलाओं को मिल रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सभी शिक्षा पर ध्यान दें। सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सभी लोग अपनी बच्चियों के पढ़ाएं, शिक्षित बनाएं ।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी महोदया ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वोट डालने के लिए सभी को प्रेरित की । साथ ही अपील की कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को वृहद स्तर पर चलाना है। सभी लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। ताकि सभी लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करें ।
इसी दौरान महिलाओं ने जिलाधिकारी के सामने जीविका परियोजना से उनके जीवन में आए परिवर्तन के बारे अमृता कुमारी ने बताया कि जीविका के स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। पहले वो घर में ही रहती थी कुछ नहीं करती थी। आर्थिक स्थिति ख़राब थी। जीविका से जुड़कर समूह से ऋण ली और व्यवसाय शुरू की। जिससे आमदनी बढ़ी और अब अच्छे से जीवन यापन कर रही है अपनी पहचान बनी है। पहले 10 रुपया के लिए भी पति पर निर्भर रहती थी अब अपना व्यवसाय कर खुद कमाती हूं। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में लगाए गए राष्ट्रीय पोषण माह, स्वच्छता अभियान, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, गोद भराई, अन्नप्राशन कार्यक्रम, मिल्लट प्रदर्शन, पोषण आहार, स्वास्थ्य शिविर व विद्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को गति दी गई। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं सभी योजनाओं को अच्छी तरह क्रियान्वित करने व आम जनता को इसके सुलभ लाभ प्राप्त हो सके इसका निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा पोषण माह, मतदान जागरूकता हेतु लगाए गए सेल्फी स्टैंड में फोटो खिंचवाकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान भूमि सुधार उपसमाहर्ता महनार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी महनार ,अंचल अधिकारी महनार व विद्यालय के प्राध्यापक वह अन्यजन के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं वह विद्यालय बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।