
न्यूज़ डेस्क वैशाली। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्मयम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 75 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से 7,500 करोड़ रुपये की राशि का अन्तरण हेतु आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। इससे वैशाली जिले में 4 लाख 67 हजार से अधिक महिलाएं इससे जुड़कर लाइव प्रसारण देखा।
वैशाली जिले में इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। मुख्य कार्यक्रम वैशाली जिला मुख्यालय स्थित बीका सभागार में किया गया, जहां श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, माननीय मंत्री, ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार -सह- प्रभारी मंत्री, वैशाली, श्री अवधेश सिंह, माननीय विधायक, हाजीपुर, श्री सिद्धार्थ पटेल, माननीय विधायक, वैशाली, श्री संजय कुमार, माननीय विधायक, लालगंज, श्री सुभाष चन्द्र, उपाध्यक्ष, बीस सूत्री व जन प्रतिनिधिगण एवं वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय स्थित बीका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पदाधिकारी, वैशाली, उप विकास आयुक्त, वैशाली, अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर बीका सभागार में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
इस योजना के अंतर्गत जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया जाना है। इस राशि से महिलाएं स्वरोजगार की शुरुआत कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगी।
इस योजना के पहले चरण के तहत वैशाली जिले में आज 2 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि का अन्तरण किया जा रहा है। जिले में अब तक जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कुल 4 लाख 25 हजार से अधिक जिविका दीदी व 40 हजार गैर जिविका महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित करने हेतु एम0आई0एस0 पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है, इसके अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। अगले चरण में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजना से लाभान्वित किया जाना है।
इस योजना के तहत जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर शिविरों का आयोजन कर आवेदन प्रत्र संकलित किए गए हैं। जिले में इस समय कुल 4 लाख 25 हजार जीविका महिला, ग्राम संगठनों (व 40 हजार गैर जिविका) में आवेदन प्रपत्र संकलित करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया था। इसके बाद ग्राम संगठन के अनुमोदन के उपरांत इसे एम0आई0एस0 पर प्रविष्टि की गई है। तदुपरांत इसकी जांचोपरांत इन्हें योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।
इस योजना के तहत उन सभी महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा, जो जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। वहीं ग्राम संगठन स्तर पर ही शिविर का आयोजन करते हुए नए सदस्यों का आवेदन प्रपत्र संकलित किया जा रहा है।
क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना:
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थी महिला को 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए दी जा रही है।
इसका उद्देश्य:-
— महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना।
— परिवार की आय में वृद्धि करना।
— महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
— ग्रामीण समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
— यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचे।