
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। राघोपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सतीश कुमार के पिता के स्वर्गवास के उपरांत सोमवार को बिदुपुर भाजपा कार्यकर्ताओ का एक समूह उनके आवास पर जाकर सांत्वना दी। विदित हो कि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सतीश कुमार के पिता श्याम नारायण राय का निधन बीते 24 सितंबर को पटना आवास पर हो गया था।
उनका दाह संस्कार बीते 25 सितंबर को राघोपुर के रुस्तमपुर घाट पर किया गया था, उन्हें मुखाग्नि पूर्व विधायक सतीश कुमार ने दी थी। पूर्व विधायक सतीश कुमार से मिलने वालो में पंकज कुमार पंकज, टिंकज कुमार सिंह, मदनेश कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, विद्याभूषण सिंह उर्फ सरोज सिंह ,राहुल कुमार आदि थे। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दुख की घड़ी में पूर्व विधायक एवं उनके परिजनों को ढाढस बंधाया और ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति की प्राथना की।