
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रूपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार, श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार उपस्थित थे। गरिमामयी उपस्थिति, श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री जल संसाधन विभाग की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता, श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग ने की।
अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका परियोजना से महिलाएं सशक्त हो रही है। स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर ग्रामीण महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। मुख्मंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चल रही है | सभी महिलाएं योजना का लाभ लेकर अपना एवं अपने परिवार का विकास कर रही है। साईकिल योजना, पोशाक योजना, 125 यूनिट बिजली फ्री , महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण से महिलाएं आगे बढ़ रही है। अब महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो रही है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 2 लाख 10 हजार रूपये से सभी जीविका दीदियों को लाभ मिलेगा। सभी दीदियाँ व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बनेगी और आगे बढ़ेगी।
वैशाली जिला में बिहार सुधार प्रशासन संस्थान (बीका), हाजीपुर, में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 जीविका की दीदियों ने लाइव प्रसारण को देखी एवं माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन को सुनी। कार्यक्रम में , श्रीमती वर्षा सिंह, जिलाधिकारी वैशाली, श्री कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, अनु कुमारी, जिला अपूर्ति पदाधिकारी, वंदना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुये।
जिला पदाधिकारी ने सभी जीविका के दीदीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जो राशि मिल रही है उसका सदुपयोग करें। रोजगार के लिए राशि दी जा रही है अतः व्यवसाय के लिए ही इसका उपयोग करें। अन्य कार्यों में इस राशि का उपयोग नहीं करें। रोजगार करेंगी तो परिवार की आमदनी बढ़ेगी और अर्थिक रूप से मजबूत होगी।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी प्रखंड स्तर पर, 61 संकुल संघ स्तर पर एवं 2624 ग्राम संगठन स्तर पर किया गया | प्रखंड स्तर पर 3927, संकुल संघ स्तर पर 6854, ग्राम संगठन स्तर पर 217635 महिलाओं ने कार्यक्रम को देखी | कुल 228416 जीविका की दीदियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखी l साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी सभी दीदीयों को वितरित किया गया l