
न्यूज़ डेस्क, सहरसा। अंचलाधिकारी कहरा के अत्याचार के खिलाफ 91 वर्षीय वृद्धा ने स्टेडियम के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री को दिये गए पत्र में गांधीपथ साहु टोला वार्ड 14 निवासी 91 वर्षीय वृद्धा बदामी देवी पति स्व लछो साह ने अंचलाधिकारी के द्वारा रिश्वत की मांग को पुरा नही करने पर मेरी जमीन को विपक्षी के नाम कर जबरन कब्जा करवा दिया।
इस अत्याचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हूं।उन्होने अंचलाधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।