
सहरसा
न्यूज डेस्क इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई पी गुप्ता इंकलाब यात्रा आयोजित हुई। भीषण बारिश में सभा को संबोधित करते हुए आई पी गुप्ता ने कहा जो पान समाज को आरक्षण देगा इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी बिना शर्त उनको समर्थन देगी। सभा में पहुंचने से पहले रोड शो किया गया जिससे सहरसा शहर में जाम का माहौल रहा, इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के हजारों कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ रोड शो में बैंड बाजा के साथ नाचते गाते धूमधाम से भाग लिया और सभा स्थल पर भारी भीड़ के साथ पहुंचे, मौसम खराब था फिर भी भारी बारिश में कार्यकर्ता इंजीनियर आई पी गुप्ता जी को सुनने के लिए टस से मस नहीं हुए। अपने संबोधन में गुप्ता जी ने कहा कि 75 विधानसभा से कोई पान समाज का बेटा ही विधायक बनकर सदन जायेगा, क्योंकि यहां पान समाज वोटर की संख्या 60 हजार से ज्यादा है। आरक्षण की मांग को मजबूती से सदन में उठाए जा सकता है। इसलिए सबसे अपील किए कि पान के बेटा को ही अपना वोट दे। राजनीति भागीदारी से ही अब आरक्षण प्राप्त की जा सकती है।सभा की अध्यक्षता देव नारायण तांती और संचालन अमित कुमार ने किया।मंच पर उपस्थित सभा प्रभारी अम्बेडकर जी, सह सभा प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, राजेश राज शर्मा, आशीष शर्मा, मुकेश शर्मा ,प्रदेश युवा सचिव पिंटू कुमार,विशेष सभा प्रभारी इंचार्ज बिहार प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार,पान समाज की बहु बेटी अखिल भारतीय पान महासंघ महिला अध्यक्षा रिभा शर्मा स्थानीय नेता टुनटुन शर्मा, चंद्र किशोर शर्मा, नरेश शर्मा,भागेश्वर शर्मा, अजय शर्मा, राजकिशोर शर्मा, कार्तिक शर्मा ,विमल शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि विधा शर्मा, अमरजीत शर्मा उर्फ आर्यन, विपिन शर्मा, विजय दास, राजनन्दन शर्मा, सोनवर्षा मुखिया मनोज कुमार, छोटेलाल शर्मा, अरविंद कुमार विक्की,बेचन राम, श्रवण कुमार, पूर्व मुखिया मंटू शाह, समिति गजेन्द्र शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, प्रमोद तांती, अजय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अभिषेक शर्मा छोटेलाल मास्टर जी, अनिल शर्मा , शिबलू शर्मा किशोर शर्मा पंकज शर्मा, नवल किशोर शर्मा, विपिन शर्मा और समस्त पान समाज मौजूद थे।