
सहरसा
न्यूज डेस्क बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का पिछले तीन अक्टूब से जारी चरणबद्ध आंदोलन विभागीय अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद सोमवार संध्या समाप्त कर दियागया।साथ ही कर्मी मंगलवार से अपने कार्य पर वापस लौट गये।संघ जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, सचिव संजीव कुमार ने कहा कि आंदोलन के क्रम में छह अक्टूबर के अपराह्न सकारात्मक वार्ता व आश्वासन के बाद राज्य स्तरीय संघ ने आंदोलन को स्थगित किया है। सभी कर्मी मंगलवार को अपने-अपने कार्यालय में योगदान कर लिया है।