
न्यूज डेस्क,सहरसा। पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनके के पैतृक घर शहरबन्नी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय कुमार सिंह भी शामिल हुए।
इस अवसर पर श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि शोषित पीड़ित दलित समुदाय के मसीहा रामविलास पासवान जी थे। उनके अधूरे सपनो को पुरा करने के लोजपा प्रतिबद्ध है।
आने वाले चुनाव में उनके स्वपन को साकार करने के लिए एकजुट होकर सजग रहे।वही संजय कुमार सिंह ने कहा स्वर्गीय रामविलास पासवान के नेतृत्व में गरीबों का कल्याण हुआ है। वही उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी अपना जन आधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव की दौरान शत प्रतिशत सफलता मिली थी।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को सभी सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। इस मौके पर सहरसा जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।