बिदुपुर/वैशाली। स्वर्गीय कार्तिक लाल साह के निधन के उपरांत उनके श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित होने वाले जिला महाभोज को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से साह समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उपस्थित विद्वान एवं समाजसेवियों ने कहा कि स्व. कार्तिक लाल साह समाज के एक सम्मानित एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसे में उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित जिला महाभोज को सफल बनाने के लिए सभी समाज के लोगों का सहयोग आवश्यक है।
प्रबुद्धजनों ने अपील करते हुए कहा कि इस महाभोज कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के सभी बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं साह समाज से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।
बताते चलें कि स्व. कार्तिक लाल साह का निधन 26 फरवरी 2026 को हो गया था। उनके श्रद्धांजलि स्वरूप 15 मार्च 2026 (रविवार) को समस्त साह परिवार की ओर से जिला महाभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले भर से लोगों के शामिल होने की संभावना है।
शोकाकुल परिवार की ओर से सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है।
