
न्यूज़ डेस्क, बिदुपुर। बिदूपुर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में राजस्व अधिकारी सौम्या के तबादले पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। राजस्व अधिकारी का तबादला वैशाली के जंदाहा अंचल में हुआ है।
मौके पर अंचल लिपिक चंदन कुमार ने कहा कि आरओ मैडम ने अपने कार्य से अमिट छाप छोड़े हैं। उनके साथ काम करने का मौका काफी कम मिला लेकिन जितना भी मिला अच्छा रहा। वहीं पत्रकार नलिनी भारद्वाज ने कहा कि राजस्व अधिकारी के काम करने के तरीके से कर्मी के साथ आम जनता भी काफी खुश था। आम लोगों से बात करने का सलीका और उनके कार्यों को जल्द निस्तारण करने का प्रयास करना उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी है। हर किसी को सम्मान के नजरिये से देखना और उनको समय देकर उनकी समस्याओं को समझाना हीं वह कारण था जिससे जनता काफ़ी खुश और संतुष्ट थी। उन्होंने नव पदस्थापित राजस्व अधिकारी समीर कुमार का स्वागत करते हुए उन्ही की तरह कार्य करने की अपील की।
मौके पर बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, अंचलाधिकारी करिश्मा कुमारी के द्वारा राजस्व अधिकारी सौम्या को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार द्वारा किया गया।