
न्यूज़ डेस्क, बिदुपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आज पंचायत चकठकुर्सी कुसियारी में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान संबंधित बूथ अध्यक्ष से भेंट की गई औऱ बूथ कमेटी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही साथ आगामी चुनावों की दृष्टि से मतदाताओं से संवाद स्थापित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ को सशक्त बनाने हेतु सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के मूल मंत्र “पन्ना प्रमुख से विजय तक” को साकार करते हुए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती सुनिश्चित करना हमलोगों का दायित्व है जिसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
#bjp #bjpindia #bjpbihar #bjpraghopur #bjpvaishali #bjpbidupur