
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (BICA), हाजीपुर के सभागार में श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, माननीय मंत्री, ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार -सह- प्रभारी मंत्री, जिला- वैशाली द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर वैशाली जिला के कुल 156 भूमिहीनों को वासगीत पर्चा प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन लगातार गरीबों, भूमिहीनों के न्याय के साथ विकास हेतु प्रतिबद्ध है। अब तक वैशाली जिले के अभियान बसेरा के तहत 800 से ज्यादा भूमिहीनों के बीच बासगीत पर्चा वितरण किया जा चुका है। उन्होंने सभी लाभुकों को बधाई देते हुए शीघ्र ही आवंटित भूमि पर मकान बनाने हेतु अपील की। किसी भी तरह की असुविधा होने पर संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी या जनता दरबार के माध्यम से समस्या का निदान प्राप्त किया जा सकता है।
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता, वैशाली, उप विकास आयुक्त, वैशाली, स्थापना वरीय उप समाहर्ता, वैशाली, विशेष कार्य पदाधिकारी, वैशाली, जिला राजस्व पदाधिकारी, वैशाली व संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारी, उपस्थित रहे।