न्यूज़ डेस्क, वैशाली। वैशाली जिले के नये पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग के निर्देश पर पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। इसी क्रम में बिदुपुर थाना परिसर में आज दोपहर 12 बजे पुलिस–पब्लिक संवाद गोष्ठी सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में खुद पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग जन संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा कानून-व्यवस्था को लेकर जनभागीदारी को मजबूत करना है। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रीय लोगों को अपनी शिकायतें एवं सुझाव रखने का अवसर मिलेगा, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
