
न्यूज़ डेस्क, बिदुपुर। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने वैशाली जिला के बिदुपुर प्रखंड के कर्मोपुर निवासी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंजनी कुमार को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसका लाभ राजग गठबंधन को आगामी विधान सभा चुनाव में अवश्य होगा। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पद पर अंजनी कुमार के मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलशानिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विदित हो कि अंजनी कुमार पूर्व में पार्टी के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके है। वे क्रीड़ा मंच के जिलाध्यक्ष पद को तीन बार सुशोभित कर चुके है। जिला मंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके है। प्रदेश क्रीड़ा मंच के प्रदेश मंत्री पद को भी सुशोभित कर चुके है।
इस मौके पर बधाई देने वाले प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला पार्षद मनिंदरनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत कुमार सिंह, कुमार चंद्र मोहन, मंजीत शेखर, रितेश कुमार सिंह, राधाकांत सिंह, राधे श्याम तिवारी, रमैया सिंह, उमेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज, किरण गुप्ता, मंडल पश्चिमी अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, संजय कुमार सिंह अधिवक्ता, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत गिरी, मदनेश कुमार सिंह आदि शामिल हैं।