
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। भाजपा बिदुपुर पश्चिमी मंडल द्वारा बिदुपुर पूर्वी एवं पश्चिम मंडल से बने भाजपा प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, भाजपा वैशाली दक्षिणी के सभी मोर्चा के पदाधिकारी, बिदुपुर समुदायिक स्वास्थ केन्द्र रोगी कल्याण समिति सदस्य और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह एवं संचालन मंडल उपाध्यक्ष नलिनी भारद्वाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ है। मेरे लिए कार्यकर्ता भगवान हैं। जब भी कोई कार्यकर्ता को पार्टी के द्वारा नए दायित्व दिया जाएगा तब तब मैं भी कार्यकर्ता को सम्मानित करता रहूंगा।

इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अंजनी कुमार, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू कुमार दास, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहन रजक, किसान मोर्चा जिला मंत्री कौशल किशोर सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मधुकांत कुमार, जिला आई टी सेल संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा विक्की आर्या, जिला कार्यालय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सह रोगी कल्याण समिति सदस्य शंकर भगत, बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोगी कल्याण समिति सदस्य सावन कुमार एवं बिदुपुर पश्चिमी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार बबलू एवं बिदुपुर पूर्वी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ राजा सिंह को सम्मानित किया गया।
मौके पर भाजपा वैशाली दक्षिणी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन कुमार राम उपस्थित रहे।