डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की ओर अग्रसर : डॉ. प्रेम कुमार
— पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में हो रहा चहुंमुखी विकास
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय)। डबल इंजन की सरकार में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। उक्त बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बसही गांव स्थित पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार के आवासीय परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कही।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत हासिल हुई है। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व उनके आगमन पर पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी, निरंजन कुमार रंजन, शिव कुमार चौधरी, पूर्व उप मुखिया सुशील कुमार चौधरी, युवा नेता धीरज कुमार ‘धीरू’, सुरेंद्र कुमार ‘शोले’, राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
