
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। भारतीय जनता पार्टी बिदुपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने भाजपा वैशाली दक्षिणी के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा की अनुमति से बिदुपुर पश्चिमी मंडल में पदाधिकारीयों की घोषणा की।
जिसमें मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नागेंद्र कुमार महतो, मंजु कुमारी, नलिनी भारद्वाज, मोहन कुमार, राजा बाबु मिश्रा एवं कामेश कुमार भारती उर्फ कामेश चौरसिया, मंडल महामंत्री के पद पर सावन कुमार सिंह एवं संगम कुमार साह और मंडल मंत्री के पद पर विक्की कुमार, रुनझुन राज, रंजीत पासवान, रिंकू चौरसिया, संजु देवी, सुनीता देवी जबकि मंडल कोषाध्यक्ष के पद पर सोनमणी उर्फ राहुल निराला एवं मंडल कार्यालय मंत्री के पद पर धर्मेंद्र कुमार अम्वष्ट को बनाया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस कमेटी में सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाजपा के लिए वर्षों से काम करते आ रहे हैं और इस कमेटी में सभी वर्गों को समाहित कर एक संतुलित कमेटी बनाया गया है।
इन सभी नव दायित्व पदाधिकारीयों का कार्यकाल तीन वर्षो का होगा जिससे आने वाला विधानसभा चुनाव में भाजपा को काफी मजबूती मिलेगी और राघोपुर विधानसभा में कमल खिलाने का काम करेंगे। पूरा आशा और विश्वास है की सभी पदाधिकारी भाजपा के संविधान के अनुरूप काम करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।