
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। भारतीय जनता पार्टी बिदुपुर पश्चिमी मंडल के द्वारा संत कबीर मठ के प्रांगण में संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का जयंती पखवाड़ा दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात भाजपा बिदुपुर पश्चिमी मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारी एवं पंचायत अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए नवमनोनित अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिया गया। सभी वरीय कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह,अरुण कुमार सिंह,राधाकांत सिंह,राधेश्याम तिवारी,रितेश कुमार सिंह,भारतेन्दु रितुराज,हरेश सिंह,जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज,जिला मंत्री अमरेश कुमार कुशवाहा,बलराम खत्री,नवीन कुमार राम,पूर्व मंडल महामंत्री आनंदी सिंह कुशवाह, संजय सिंह,धर्मेंद्र कुमार सिंह,कौशल किशोर सिंह,बृजमोहन कुमार,धर्मेंद्र कुमार अम्वश्ट,राहुल कुमार निराला,प्रमोद कुमार,संजय सिंह,मंजू कुमारी, मोहन कुमार,डॉक्टर विकास कुमार,सावन कुमार सिंह,संगम कुमार साह,परमानंद सिंह,राजा बाबू मिश्रा,अमित कुमार बबलू,सुधीर सिंह,रंजीत प्रसाद यादव,शत्रुघ्न साह गौंड,मदनेश सिंह,राजीव चौरसिया, विकाश कुमार,विश्वजीत कुमार,रुनझुन राज,रिंकू चौरसिया,कामेश कुमार भारती, चंदन कुमार,संजय चौधरी,शंभू यादव,राजेश प्रसाद,संजू देवी, अनिल कुमार सिंह,सुबोध कुमार साह,राजकुमार प्रधान,राकेश यादव, विजय कुमार सिन्हा इत्यादी शामिल हुये।