
न्यूज़ डेस्क वाणीश्री, वैशाली। भीषण ठंड को देखते हुए बिदुपुर प्रखंड के रहिमापुर पंचायत के वार्ड 10 से 14 तक में ठंड गरीब असहाय व दिव्यांगों के बीच मुखिया अनिता कुमारी ने कंबल वितरण किया। इस अवसर पर रहिमापुर पंचायत के 400 सौ से अधिक गरीब, असहाय, वृद्ध व लाचार लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।
इस मौके पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने कहा कि बीते तीन चार दिनों से अचानक ठंड में काफी वृद्धि हुई है जिससे गरीब, असहाय को ठंड से काफी परेशानी उठानी पर रही है। ऐसे में कंबल वितरण से ठंड से बचने में काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर मुखिया अनिता कुमारी ने कहा कि ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब व लाचार लोगों को होती है।
ऐसे लोगों का हर किसी को सहयोग करना चाहिए। मुखिया प्रतिनिधि मिलन सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। आज वार्ड संख्या 10 से 14 तक के चार सौ से अधिक गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। मौके पर वार्ड सदस्यों के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मिलन सिंह द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर के CHO रंजना पाल को उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए भी कम्बल दिया।