
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस मौके पर आम जनता द्वारा अपनी विभिन समस्याओं से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना व संबंधित पदाधिकारियों को शीध्र समाधान के लिए आदेशित किया।इसी क्रम मे एक दिव्यांग जनता की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध करायी गई। जनता दरबार में भूमि, राजस्व, साइबर क्राइम, विधुत, लाइसेंस से जुड़े कई मामले शामिल थे।