बिदुपुर।आज दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिदुपुर का औचक निरीक्षण बीस-सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री रामाकांत गिरी के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण दल में बीस-सूत्री जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस-सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर प्रसाद मुकेश, बीस-सूत्री सदस्य श्री धर्मवीर ठाकुर, श्री अमरेंद्र साह, श्री संजीव कुमार ठाकुर, सैयद अबु जैद उर्फ जैद सुगम, डॉ. संजीव कुमार निराला, गुड्डू कुमार सिंह एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार चौधरी शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद निरीक्षण दल द्वारा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, कृषि कार्यालय, खाद्य आपूर्ति कार्यालय, आधार केंद्र, पंचायती राज कार्यालय सहित बिदुपुर प्रखंड से जुड़े अन्य सरकारी कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा आम जनता को समयबद्ध, पारदर्शी एवं समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बीस-सूत्री पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में सक्रियता देखी गई, वहीं आमजन ने इस पहल को जनहित में एक सकारात्मक कदम बताया।
