
न्यूज़ डेस्क, वाणीश्री न्यूज़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वाँ जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ भाजपा बिदुपुर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने राम जानकी मठ इस्माइलपुर के प्रांगण में तैलचित्र पर तिलक चन्दन लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर मनाया। इस मौके पर बिदुपुर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मंडल से जिला में मनोनीत पदाधिकारी एवं पूर्वी मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व प्राचार्य उमानाथ प्रसाद सिंह द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल चित्र पर तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तैल चित्र पर तिलक लगाया और उनके लंबी आयु हेतु भगवान से प्रार्थना की।
इस मौके पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार द्वारा किया गया वहीं संचालन मंडल महामंत्री साजन कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गंगा सिंह,प्रोफेसर उमानाथ सिंह,शत्रुघ्न साह गोंड,विकास कुमार,कौशल किशोर सिंह,अमित कुमार बबलू, प्रमोद कुमार राय,मंजू कुमारी, मदनेश सिंह,सुधीर सिंह,संगम कुमार साह,आनंदी सिंह कुशवाहा,रिंकू चौरसिया,राजेश प्रसाद,गुरु प्रसाद,विश्वजीत कुमार सिंह,रंजीत प्रसाद यादव,सोमनाथ सिंह,नागेंद्र कुमार महतो,प्रमोद कुमार सिंह,विस्तारक ओम शंकर पाठक,संजय चौधरी,विद्याभूषण सिंह,डॉक्टर सुधीर सिंह,कर्ण ठाकुर,राकेश यादव,भारत कुमार दांगी,दिग्विजय कुमार,हरिश्चंद्र प्रसाद सिंह,सुनील कुमार चौधरी,रंजीत चौधरी बैद्यनाथ राय,इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए।