
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। महिला मोर्चा जिला वैशाली दक्षिणी की सभी पदाधिकारियों की बैठक, मोर्चा की जिलाध्यक्ष कल्याणी कुशवाहा जी के आवास पर आयोजित की गई ।
इस आवश्यक बैठक में सभी पदाधिकारियों को आज उनके प्रभार क्षेत्र का दायित्व दिया गया। साथ ही प्रभार क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने हेतु माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार कोमल सिंह,सह क्षेत्रीय प्रभारी,भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा मार्गदर्शन दिया गया ।
बैठक में जिलाध्यक्ष कल्याणी कुशवाहा जी, उपाध्यक्ष श्वेता आनंद, महामंत्री सरिता कुमारी एवं ममता साहु, उपाध्यक्ष मंजू देवी, मंत्री पम्मी ठाकुर, कोषाध्यक्ष आशा सज्जन, मीडिया प्रभारी ख़ुशबू शाह, मंत्री चंदा देवी, कार्य समिति सदस्य मधुमिता,रेखा सिंह एवं कमला देवी उपस्थित रहीं ।