
न्यूज़ डेस्क, वैशाली। भाजपा बिदुपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह के नेतृत्व में नवमनोनीत भाजपा किसान मोर्चा वैशाली दक्षिणी जिलाध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नवीन कुमार राम एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा शत्रुघ्न साह गौंड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व मिलने पर अंगवस्त्र एवं गीता भेट कर जोरदार स्वागत किया। वहीं समर्पित कार्यकर्तओं को दायित्व देने के लिए मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इन तीनों कार्यकर्ताओ के मनोनयन से राघोपुर विधानसभा सहित पुरे जिला मे भाजपा को मजबूती मिलेगा।
इस मौके पर उपाध्यक्ष नलिनी भारद्वाज द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए तीनों नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों को अपने संबोधन में धरातल पर कार्य करने एवं पश्चिमी मंडल को और मजबूती प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर अपने सम्बोधन में किसान मोर्चा वैशाली दक्षिणी जिलाध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए जो भी योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसको धरातल पर लाने का कार्य करूँगा। आप सबों से अपील है कि अगर कोई भी समस्या सामने आए उसे बताने का कार्य करेंगे ताकि उसका समाधान कराया जा सकेगा।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में उमेश कुमार सिंह, संगम कुमार साह, रंजीत प्रसाद यादव, कौशल किशोर सिंह, शंभू कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विक्की कुमार, प्रमोद कुमार यादव, सुबोध कुमार साह, मोहन कुमार, विद्याभूषण सिंह, दिनेश दास, धर्मेंद्र कुमार अम्वष्ट, सुनील कुमार ठाकुर, अखिलेश कुमार, अमरजीत राम, रूपेश कुमार यादव, अमोद कुमार सिंह इत्यादी शामिल थे।