वाणीश्री न्यूज़, पटना। राम सुन्दर दास पार्क, कंकड़बाग में राम सुन्दर दास विचार मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राम सुन्दर दास की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर स्व. दास की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओं ने स्व. राम सुन्दर दास के जीवन और उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र और संविधान के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक आम लोगों की सेवा की और उनके सुख-दुख में हमेशा सहभागी बने रहे। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक रहा।
स्व. दास ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से स्थापित कई शिक्षण संस्थान आज भी बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित हो रहे हैं और समाज को नई दिशा दे रहे हैं। यदि लोग उनके आदर्शों और विचारों का अनुसरण करें, तो वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत स्व. राम सुन्दर दास के पुत्र मृत्युंजय कुमार(भा०प्रoसेo) तथा उनकी पुत्रवधु श्रीमती उषा कुमारी ने किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक आलोक राज, पूर्व विधायक सूर्यदेव राय, सुदय यादव, उपेंद्र सिंह, हेमराज राम प्रदेश प्रवक्ता जदयू, जदयू नेता हुलेश मांझी, गणेश कानू, हम सेक्युलर के प्रदेश प्रवक्ता राकेश रंजन, सुनील कुमार, जदयू नेता राजू सिंह, चंद्रकांत सिंह, समाजवादी नेता गोपाल सिंह, वैद्यनाथ सिंह, बीजेपी नेता विरेंद्र यादव, शिबम, गोकुल राजा, समाजवादी नेता विकाल स्वरूप सिंह, तिरुपति नारायण सिंह, मनोज सिंह, अनिल कुमार, अजय राज, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, भाजपा नेता सतीश कुमार पप्पू सहित समाजवादी नेता श्री गोपाल सिंह, वैद्यनाथ सिंह, बीजेपी नेता वीरेंद्र यादव, श्री शिवम, श्री गोलू राजा, समाजवादी नेता विज्ञान स्वरूप सिंह, जदयु नेता श्री तिरपित नारायण सिंह, मनोज सिंह, अनिल कुमार, रामसुंदर दास विचार मंच के प्रदेश सचिव श्री अभय राज, श्री कमलेश कुमार, मनोज कुमार, भाजपा नेता सतीश कुमार पप्पू, स्वर्गीय रामसुंदर दास जी के सहयोगी योगेंद्र प्रसाद के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
