न्यूज़ डेस्क, वैशाली। विदुपुर प्रखंड में चौथे चरण में आज 15 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर बनाये गए कुल 39 बूथो पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके बसे चल रहा है। सुबह से हीं लोग अपने मतों का प्रयोग करने हेतु मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में लोगों द्वारा अपने मतों का प्रयोग किया जा रहा है।
वहीं शांतिपूर्ण और भयमुक्त तरीके से मतदान को लेकर पीसीसीपी बनाये गए हैं। वहीं सेक्टर पदाधिकारी औऱ ज़ोनल पदाधिकारी भी गतिमान रूप में मतदान केंद्रों पर जा कर मुआयना कर रहें हैं। दोपहर 1 बजे तक सैदपुर गणेश में 44.67% , रहिमापुर में 54.70%, कंचनपुर में 50.57%, दाऊदनगर में 42.56%, खिलवत में 33.90%, चकठकुर्शी कुसियारी में 59.13%, चकसिकन्दर में 47.80%, धबौली में 42.11%, अमेर में 41.77% , नावानगर में 29.98%, मथुरा में 35.70%, खानपुर पकड़ी में 28.11%, कुतुबपुर में 46.08%, कथौलीया में 41.30%, जुड़ावनपुर में 41.58% मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। कुल मिलाकर पूरे प्रखंड में 42.6% मतदान हुए।
वहीं स्थिति का जायजा लेने प्रखंड क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक वैशाली हरकिशोर राय द्वारा चकठकुर्सी कुसियारी और चकसिकन्दर के बूथ की निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बिदुपुर अरुण कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी(स०स०) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बिदुपुर कुमार मनीष भारद्वाज मौजूद रहे।