
न्यूज़ डेस्क, तेघड़ा। तेघड़ा नगर काँग्रेस सह प्रखंड सेवादल के तत्वावधान में काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक काँग्रेस भवन तेघड़ा में नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित हर घर काँग्रेस का झंडा कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर काँग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पर काँग्रेस पार्टी का झंडा लगाने के लिए एक टीम बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं के घर जाकर झंडा लगाने का निर्णय लिया गया।
इस कड़ी में कार्यक्रम की शुरूआत पिढ़ौली पंचायत से दिनांक 31-3-2025 से की जायेगी। मौके पर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष रुचि सिंह , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजेश कुमार श्रवण, रवि रंजन सिंह रामबाबू साह सरोज कुमार पासवान, श्री राम सिंह, सुधीर सिंह अवध किशोर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।