न्यूज डेस्क वैशाली। वैशाली जिला के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआएं मांगीं।
इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष वार्ड सदस्य संघ शिवजी कुमार, पंचायत मनोरा के निवर्तमान उपमुखिया मोहम्मद रजा, बनखोभी मस्जिद के इमाम मौलाना एखलाख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मोहम्मद अदनान, मोहम्मद युनुस, अब्दुल गफ्फार, डॉ. मोहम्मद असलम, मोहम्मद फैयाज, शेख साबिर अली, इरशाद अनवर, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद हदीस, वारिस अली, मोहम्मद मन्नान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
