न्यूज़ डेस्क, बिदुपुर। दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को भारतीय जनता पार्टी बिदुपुर पश्चिमी मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक चकमसूद स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष नलिनी भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री सावन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
बैठक में आगामी 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले एकदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव और विचार साझा किए।
बैठक में मुख्य रूप से वैशाली दक्षिणी के जिला महामंत्री रविंद्र कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न गोंड सहित कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा संदीप कुमार, बृजमोहन कुमार साह, अमित कुमार बब्लू, विमला कुमारी, आनंदी सिंह कुशवाह, प्रमोद कुमार राय, रुणझुन राज, रिंकु चौरसिया, गुरुप्रसाद, रंजीत पासवान, प्रमोद कुमार सिंह, रंधीर कुमार साह, मोहन कुमार, अरविंद ठाकुर, राजकिशोर राम, सुबोध कुमार साह, शंभु कुमार, राकेश यादव, अनिल कुमार सिंह, राजेश प्रसाद, डॉ. दिनेश दास, सुधीर सिंह, सुनील कुमार ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
