वाणीश्री न्यूज़, हाजीपुर, 22 नवंबर 2026। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वैशाली जिले के राजापाकर स्थित जफरपट्टी में आयोजित कार्यक्रम एवं बिहार को लगभग 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को जिला प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह( भा . प्र . से .) के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी, प्रभावी समन्वय एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की गईं।
माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां निर्धारित की गई थीं। जिला पदाधिकारी द्वारा तैयारियों की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए थे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को प्राथमिकता दी गई। यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलावों एवं प्रतिबंधों के संबंध में पूर्व से सूचना प्रसारित कर आम नागरिकों को जागरूक किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान आवागमन सुचारु रहे।
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा 5,571.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 19.36 किलोमीटर लंबे कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। इस सेतु से पटना एवं वैशाली के बीच संपर्क बेहतर होगा तथा राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल, संबंधित विभागों, सहयोगी एजेंसियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन ने समन्वित प्रयास, तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया।
