महुआ/वैशाली, 27 अप्रैल 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 79 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अप्रैल की रात महुआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो व्यक्ति हेरोइन की तस्करी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 79 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो कटहरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में महुआ थाना कांड संख्या 309/26 के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। #MahuaNews #VaishaliCrime #BiharNews2026 #VaanishreeNews #Census2026 #VaishaliAdministration #MahuaUpdate
