न्यूज़ डेस्क बिदुपुर,वैशाली। ईद की पूर्व संध्या पर शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज एवं थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने पुलिस बल के साथ बिदुपुर, माइल, भैरोंपुर सहित कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, जिसे मिलजुलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। प्रशासन की ओर से यह संदेश दिया गया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस बल के जवानों ने प्रमुख सड़कों एवं बाजारों में पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज ने कहा कि ईद के मद्देनज़र प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। सभी से अपील है कि आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
वहीं थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि ईद पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आम जनता से अपील है कि शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”
EID ALERT 🚨
Bidupur High Security
Flag March LIVE
Police on Road!
बिदुपुर में हाई अलर्ट
