वाणीश्री न्यूज़, 22 अगस्त। डीएफवाई कार्यालय हाजीपुर में शनिवार को सीडीओ डॉ. अजय लाल की अध्यक्षता में डीएफवाई के फील्ड स्टाफ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएफवाई के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एस.के. रावत, स्टेट कोऑर्डिनेटर राजू कुमार , डीपीएस राजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत सभी फील्ड स्टाफ के परिचय से हुई। इसके बाद फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों, संबंधित लोकेशन तथा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति को लेकर जानकारी साझा की गई। सीडीओ डॉ. अजय लाल ने टीबी मुक्त कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों में सामने आ रही कमियों को दूर करने तथा भविष्य में कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
बैठक में मरीजों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने मरीजों के लिए डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन, आधार कार्ड, आवश्यक प्रिस्क्रिप्शन/दस्तावेज, रक्त संबंधी मामलों में सहमति पत्र (कंसेंट फॉर्म), डिफरेंशियल टीबी तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मरीजों से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों उपलब्ध रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ ही मरीज की आईडी संबंधी दस्तावेज अपलोड करने और आवश्यक दस्तावेजों पर डीएफवाई की सील सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए फील्ड स्टाफ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा मरीजों की जानकारी और दस्तावेजों का नियमित रूप से सत्यापन एवं संधारण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में डीपीएस राजीव कुमार ने सभी कर्मियों को समय के साथ-साथ डॉक्यूमेंट , इंडिकेटर्स एवं यूडीएसटी को प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
