न्यूज़ डेस्क, वैशाली। वैशाली जिले में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर जिला प्रशासन की अनूठी पहल “No Vehicle Day” की शुरुआत की गई है। अब हर शनिवार को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, ई-रिक्शा, साइकिल और पैदल चलने को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसी कड़ी में शनिवार को वैशाली की जिलाधिकारी Varsha Singh स्वयं बैटरी संचालित ऑटो से अपने कार्यालय पहुंचीं और आमजनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “छोटे कदम, बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि हम सप्ताह में एक दिन निजी वाहन का उपयोग कम करें, तो ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।”
इस पहल के तहत लोगों को बस, ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की यह पहल आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। 🌍
