न्यूज़ डेस्क, वैशाली| बिदुपुर (वैशाली)। कहते हैं प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत चकसिकंद्र पंचायत के वार्ड-13, कैलाचक गांव के लाल सुमन कुमार ने।
किसान सलाहकार अजित कुमार और गृहिणी सुमन कुमारी के छोटे पुत्र सुमन ने UGC NET जून 2026 की परीक्षा में 300 में से 226 अंक लाकर न केवल NET बल्कि प्रतिष्ठित JRF भी हासिल किया है। शिक्षा विषय से यह सफलता हासिल करने के बाद अब वे केंद्र सरकार की 40 हजार रुपये प्रतिमाह की फेलोशिप पर PHD कर सकेंगे।
संघर्ष से शिखर तक का सफर:
सुमन की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई, जहां उन्होंने मैट्रिक में 93.4% और इंटरमीडिएट में 89% अंक हासिल किए। इसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू से 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड http://BA-B.Ed में 80 प्रतिशत अंक लाकर विश्वविद्यालय टॉप किया। वर्तमान में वे देश के प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से http://M.Ed और इग्नू से MA अंग्रेजी की पढ़ाई कर रहे हैं।
एक ही महीने में दो भाइयों ने बढ़ाया मान:
परिवार में इस माह दोहरी खुशी है। सुमन से पहले उनके बड़े भाई सुमित कुमार का चयन बिहार सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर हुआ है। वे पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में पदस्थापित हैं। दो सगे भाइयों की इस उपलब्धि से पूरे बिदुपुर प्रखंड में गर्व का माहौल है।
