न्यूज़ डेस्क, बिदुपुर। बिदुपुर बाजार स्थित राम नंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के डोनर सदस्य सच्चिदानंद सिंह उर्फ लुटकुन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या नीलम कुमारी ने की।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या ने स्वर्गीय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने विद्यालय निर्माण हेतु लगभग पांच एकड़ भूमि दान की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज सैकड़ों छात्र-छात्राएं यहां शिक्षा प्राप्त कर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में स्वर्गीय सिंह और उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
शोक सभा में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नीलम सिंह, अनामिका कुमारी, फौजिया नाजनीन, धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार, धर्मनाथ राय, शिवकांत सिंह, पूजा कुमारी, उज्जवल सिंह, नीरज कुमार, पूनम कुमारी, उमा कुमारी, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, प्रिया कुमारी एवं अर्चना त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
