न्यूज़ डेस्क, वैशाली। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बिदुपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। प्रखंड क्षेत्र के सभी मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज एवं अंचल अधिकारी करिश्मा कुमारी लगातार गतिमान रहकर विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रशासन का उद्देश्य पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ सम्पन्न कराना है।
