#वाणीश्रीन्यूज़, वैशाली। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में 26 से 28 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘Extravaganza 3.0’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
महोत्सव के दौरान गायन, नृत्य, मंचीय प्रस्तुतियों, आर्ट एंड क्राफ्ट, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, साहित्यिक गतिविधियों सहित कई मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। संकाय सदस्यों एवं छात्र समन्वयकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उद्घाटन समारोह, मंच संचालन, निर्णायक मंडल, प्रतियोगिताओं, परिसर सजावट, फोटोग्राफी, अनुशासन एवं चिकित्सा व्यवस्था सहित सभी कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय किया गया हैं।

इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। सभी समितियां आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ महोत्सव को सफल बनाने में जुटी हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। ‘Extravaganza 3.0’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण योगदान की सराहना की।
महाविद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में योगदान देने वाले सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के सहयोगियों को भी विशेष धन्यवाद दिया, जिनके माध्यम से महाविद्यालय की गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को व्यापक स्तर पर पहचान मिल रही है।
‘Extravaganza 3.0’ न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को निखारने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हो रहा है।
Vaanishree News | वैशाली
