न्यूज़ डेस्क, वैशाली। वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जढ़ुआ ओपी में तैनात प्रभारी पु०अनि कौशल किशोर द्वारा सोमवार (06 अप्रैल 2026) की संध्या अपने किराए के मकान में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एफएसएल टीम द्वारा मौके पर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन कर जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण निजी समस्या बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
इस मामले में आगे विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के असामयिक निधन से पूरा वैशाली पुलिस परिवार शोकाकुल है। पुलिस विभाग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
