न्यूज़ डेस्क, वैशाली। सम्राट अशोक सेना वैशाली के निर्देशानुसार प्रखंड इकाई बिदुपुर में सेवा की एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय सम्मेलन नवानगर पंचायत में संपन्न हुई जिसमें प्रखंड के कोने-कोने से काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रखंड में जमा हुए उत्साही युवाओं ने जिला अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, संयोजक पंकज कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह, कार्यालय सचिव शिव कुमार हरि, सचिव गुड्डू कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हाजीपुर विशाल चंद्र कुशवाहा एवं कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार को संरक्षक वकील साहब के नेतृत्व में अंग वस्त्र ,बुके एवं माला पहनाकर जमकर स्वागत किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ प्रारंभ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने कहा-सम्राट अशोक सेना नवंबर 2026 के अंत तक जिले के सभी प्रखंडों में अपनी मजबूत कमेटी का विस्तार कर युवाओं की शक्ति को एकजुट कर इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा-तेज गर्मी में सैकड़ो की संख्या में आपकी उपस्थिति सेना के लिए सुखद संदेश दे रही है।
संयोजक पंकज कुशवाहा ने सम्राट अशोक सेना प्रखंड इकाई बिदुपुर में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा-सम्राट अशोक सेना के पद धारक का सहयोग और समर्पण ही पहचान है।
बिदुपुर प्रखंड मैं सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह, महासचिव सोनू कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह एवं संजीव कुशवाहा वहीं सचिव के लिए रत्नेश कुमार और पप्पू कुशवाहा, संयुक्त सचिव के पद पर विकास कुमार और मुन्ना कुमार कोषाध्यक्ष के लिए मनोज कुमार सिंह एवं प्रखंड संरक्षक के रूप में अमृत सिंह का चुनाव किया गया।
| Bidupur accident news, Bidupur Bihar local news update, Bidupur Bihar News, Bidupur Breaking News, Bidupur crime news, Bidupur Latest News, Bidupur Local News, Bidupur News, Bidupur news today, Bidupur news today in Hindi, Bidupur politics news, Bidupur school news, Bidupur Vaishali breaking news today, Bidupur Vaishali News, Bidupur village news, latest news from Bidupur Vaishali, बिदुपुर ताजा खबर, बिदुपुर ब्रेकिंग न्यूज़, बिदुपुर समाचार, बिहार लोकल न्यूज़, वैशाली जिला समाचार |
